Agra: कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर सजता है ओपन बार, शराबी लड़ाते जाम... फिर करते गाली गलौज; यात्री होते परेशान
आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर शाम को ओपन बार सजता है। यहां पर शराबी जाम लड़ाते हैं फिर गाली गलौज करते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शाम होते ही सड़क पर ही मांस-मछली की दुकानें सज जाती हैं। स्टेशन से बाहर निकलते ही यात्रियों को ओपन बार का माहौल दिखाई देता है। यात्रियों के निकलने के दौरान परेशानी होती है। शराबी गाली गलौज और मारपीट करते रहते हैं। पुलिस गश्त तो लगाती है लेकिन समस्या की अनदेखी करती है। शराबियों के आपस में जाम लड़ाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मामला सदर थाना क्षेत्र में आगरा कैंट रेलवे के पास का है। वायरल वीडियो दो मिनट 30 सेकंड का है। उसमें मांस, मछली तलकर बेचने वालों की ठेल दिखाई दे रही हैं। पीछे कुर्सी और मेज लगी हैं। वीडियो में करीब 50 लोग दिखाई दे रहे हैं। शादी की दावत सा नजारा है। सभी आराम से एक दूसरे के साथ जाम लड़ाते दिखाई दे रहे हैं। शराब की बोतलें भी खुले में पड़ी हैं।
सड़क पर गाली गलौज करते हैं शराबी
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले गुलशन कुमार का कहना है कि वह एक दिन रात को करीब 8 बजे परिवार के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। घर जाने के लिए वह स्टेशन के बाहर गाड़ी का इंतजार करने लगे। ठेल पर शराब पी रहे लोग आपस में गाली गलौज कर रहे थे।
पुलिस जांच करने में जुटी
उन्हें यह सब देखकर खराब लगा। उन्होंने हिम्मत जुटाकर चुपचाप वीडियो बना ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सदर प्रदीप कुमार ने बताया कि वीडियो कब का है। इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।