फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only son commits suicide by shooting himself with his father rifle in Agra

12वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली: सिर के उड़े चिथड़े, कमरे में मिली खून से सनी लाश; दृश्य देख कांप गए परिजन

Fri, 24 Jul 2026 10:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 24 Jul 2026 10:57 PM IST
सार

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी पहुंच गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में आदित्य का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पूरे कमरे में खून ही खून था। आदित्य के सिर के चिथड़े उड़ गए। पास में ही पिता की लाइसेंसी राइफल पड़ी थी।

विज्ञापन
Only son commits suicide by shooting himself with his father rifle in Agra
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाह कस्बे में स्थित टीचर्स कॉलोनी में शुक्रवार सुबह इंटरमीडिएट के छात्र 18 वर्षीय आदित्य शर्मा की संदिग्ध हालत में पिता की राइफल से सिर में गोली लगने से माैत हो गई। छात्र घर के कमरे में था। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। परिजन ने पुलिस को इकलाैते बेटे के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही मान रही है। हालांकि कोई कारण पता नहीं चला है। अभी जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


घटना सुबह लगभग 10.30 बजे की है। टीचर्स कॉलोनी के सुदीप शर्मा राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। घर में पत्नी डाॅली और बेटा आदित्य शर्मा रहते थे। आदित्य शर्मा बीपीएस कॉलेज बाह में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार देर रात 2.30 बजे सुदीप शर्मा घर आए थे। आदित्य ने ही घर का दरवाजा खोला। उनके आने के बाद वो छत पर बने कमरे में सोने चला गया, जबकि दूसरे कमरे में सुदीप सो रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 10.30 बजे आदित्य के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इस पर परिजन और पड़ोसी पहुंच गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में आदित्य का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पूरे कमरे में खून ही खून था। आदित्य के सिर के चिथड़े उड़ गए। पास में ही पिता की लाइसेंसी राइफल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि परिजन ने पुलिस को काल किया था। बताया कि बेटे ने राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। उन्होंने पूछताछ में बताया कि 4 साल पहले बेटा तनाव में आ गया था। इस कारण उसका मनोचिकित्सक से इलाज कराया था। उसकी स्थिति में सुधार हो गया था। बाद में उसने हाईस्कूल किया था। अब भी पढ़ाई कर रहा था। किसी को नहीं पता था कि वो इस तरह का कदम उठा लेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राइफल को कब्जे में लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। कमरे में आदित्य अकेला ही था। परिजन की सूचना के आधार पर मामला आत्महत्या का ही माना जा रहा है। हालांकि कोई कारण सामने नहीं आया है। परिजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। उनसे जल्द और पूछताछ की जाएगी।

टहलने के लिए गया, बस्ती के लोगों के साथ गए भजन
छात्र आदित्य शर्मा की मौत के साथ ही घर का चिराग भी बुझ गया। छात्र का शव देख पिता सुदीप शर्मा बेसुध हो गए। मां डाॅली का हाल बेहाल हो गया। मां ने बताया कि 2 साल पहले अस्वस्थ हुआ आदित्य शर्मा का स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया था। इलाज के बाद वह डिप्रेशन से बाहर आ गया था। बृहस्पतिवार रात को वो नीचे के कमरे में सो गई थीं। पति सुदीप छत पर आदित्य के बगल वाले कमरे में सो रहे थे। आदित्य शुक्रवार सुबह जागने के बाद टहलने गया था। बस्ती के लोगों के साथ भजन भी गाए थे। वापस आकर दादी के लिए चाय बनाई। चाय पिलाने के बाद सुबह 9 बजे करीब फिर से कमरे में चला गया। वह स्कूल नहीं गया। वह समझे कि रात की जगार की वजह से स्कूल नहीं गया है। मगर बात कुछ और थी। छात्र की मौत से टीचर्स कॉलोनी शोक में डूबी है। शुक्रवार को किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed