फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only five twenties of land became the reason for the murder of the farmer in etah

Etah Crime: महज पांच बिसवा जमीन बनी किसान की हत्या की वजह, चार दिन पहले भी हुई थी मारपीट

Sat, 12 Nov 2022 09:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 09:42 PM IST
सार

गांव करमचंद पुर निवासी किसान का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद था। परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों से विवाद है, उन्हीं ने किसान की हत्या की है।

विज्ञापन
Only five twenties of land became the reason for the murder of the farmer in etah
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस एवं ग्रामीण की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव करमचंदपुर में किसान रामपाल सिंह की हत्या महज पांच बिसवा जमीन को लेकर कर दी गई। किसान की जमीन पर प्रधानपति के सहयोग से आरोपी कब्जा करना चाहते थे, इसका किसान लंबे समय से विरोध करता आ रहा था और मामला अदालत में भी विचाराधीन है। चार दिन पहले भी मृतक के भाई की पत्नी के साथ गांव में ही मारपीट की गई थी। 

विज्ञापन


किसान के पुत्र अजय सिंह ने बताया कि पांच बिसवा जमीन गांव के पास ही है, इस जमीन पर चंदन और चरन सिंह लंबे समय से कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर मामला अदालत में चल रहा है। प्रधानी चुनाव के समय वर्तमान प्रधान हेमलता के पति सुधीर का साथ चंदन व चरन सिंह ने दिया और जीतने के बाद प्रधानपति भी दबंगई से जमीन पर कब्जा कराने की फिराक में जुट गए। 
विज्ञापन


बताया कि चार दिन पहले चाची गुड्डी देवी पत्नी सुघड़ सिंह के साथ खेत पर मारपीट की गई थी। तब झगड़ा नहीं करने की वजह से शांत हो गए थे। शनिवार की सुबह भी कूड़ा डालने को लेकर चंदन व चरन सिंह के घरवालों ने गाली-गलौज किया था, इसका विरोध भी जताया गया। लेकिन यह नहीं पता था कि पिता की हत्या कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान

प्रधानपति का साथ मिलने के बाद दिखाने लगे थे दबंगई

प्रधानी के चुनाव में वर्तमान प्रधान हेमलता देवी का विरोध किया गया था। इसकी रंजिश प्रधानपति सुधीर मानने लगा था, इधर चंदन व चरन सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। दोनों ही अपने-अपने बदला लेना चाहते थे, इसकी वजह से सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचकर रास्ता घेरा गया और रामपाल सिंह की हत्या कर दी गई। एएसपी अपराध विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि रंजिश के चलते खेत पर जाते समय किसान रामपाल सिंह की हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम व अन्य को जांच में लगाया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन टीमों को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed