{"_id":"65c7ca541bed64b264037074","slug":"only-digital-attendance-is-acceptable-in-council-schools-from-15th-february-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-112467-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परिषदीय स्कूलों में 15 फरवरी से डिजिटल उपस्थिति ही मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परिषदीय स्कूलों में 15 फरवरी से डिजिटल उपस्थिति ही मान्य
Sun, 11 Feb 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में टैबलेट उपलब्ध कराने के बाद अब विभाग ने छात्र उपस्थिति और मध्याह्न भोजन व्यवस्था की ऑनलाइन जानकारी ही मान्य करने का निर्णय लिया है। शनिवार को न्याय पंचायत कांकन पर शिक्षाकों को टैबलेट के संचालन आदि की जानकारी दी गई। बीईओ निर्देश दिए कि 15 फरवरी से डिजिटल उपस्थिति और जानकारी ही मान्य होगी।
शनिवार को कांकन न्याय पंचायत के शिक्षकों को टैबलेट अथवा अपने मोबाइल से कैसे सूचना ऑनलाइन भेजनी है, इसकी जानकारी भी दी। प्रयोगात्मक विधि से सभी शिक्षकों को छात्र उपस्थिति एवं एमडीएम पंजिका को ऑनलाइन कैसे भरना है इसके बारे में बताया गया। बीईओ अनुपम शुक्ला ने कहा कि 15 फरवरी से समस्त विद्यालयों द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्यान्ह पंजिका का डिजिटल रूप ही मान्य करने के आदेश महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी किए गए है।
कहा कि अध्यापक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से 9 बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक 9 बजे से 10 बजे तक बच्चों की उपस्थिति र्स्माटफोन/ टैबलेट के माध्यम से पोर्टल पर अंकित करेंगे। मिड डे मील पंजिका में समस्त विवरण लाभार्थी संख्या,मेन्यू, खाद्यान्न, परिवर्तन लागत आदि का विवरण आदि अंकित किया जाएगा। प्रतिदिन मध्याह्न भोजन पंजिका अनिवार्य रूप से अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान नोडल शिक्षक संकुल शिक्षक अरविंद चौहान, अशोक कुमार, प्रवीन कुमार दीक्षित, अनीता सिंह चौहान, साधना सिंह, अनीता भदौरिया, राजीव मिश्रा,सुरेंद्र सिंह, बंदना चौहान, गीता यादव, जय प्रकाश, देवेश सिंह, अंबिका चौहान, अमिताभ, शिवानी यादव आदि मौजूद रहे।