फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online seat reservation can be done in 20 buses of the depot

Agra News: डिपो की 20 बसों में करा सकते हैं ऑन लाइन सीट आरक्षित

Wed, 05 Apr 2023 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Online seat reservation can be done in 20 buses of the depot
कासगंज। यात्रियों को भीड़ में सीट के लिए परेशान नहीं होना होगा। अब डिपो की 20 बसों में ऑन लाइन सीट आरक्षण की सुविधा शुरु हो गई हैं। अभी तक यह सुविधा केवल दो एसी बसों में ही उपलब्ध थी। इसके लिए यात्रियों को गंतव्य तक के किराये से 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन

दिल्ली और आगरा और बरेली जाने वाली रोडवेज की बसों में अक्सर ही भीड़ होती है। यात्रियों को बसों में सीट न मिलने पर खड़े होकर ही यात्रा करनी होती थी। जिसके सबसे पहले दिल्ली जाने वाली दो एसी बसों में पिछले वर्ष नवंबर में ऑन लाइन सीट आरक्षण की व्यवस्था शुरु की गई। जिसका यात्री लाभ ले रहे हैं। इसके बाद डिपो की 20 अन्य बसों के नंबर को भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जिससे अब डिपो की 20 बसों में ऑन लाइन सीट के आरक्षण की सुविधा शुरु हो गई है।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में ऑन लाइन सीट आरक्षण के लिए साइट के अतिरिक्त बस स्टैंड पर पहुंचकर बुकिंग विंडो से भी बस में सीट आरक्षित कराई जा सकती है। बस में सीट आरक्षण होने पर यात्री को मिलने वाली टिकट पर बस नंबर, जाने का समय एवं सीट संख्या दर्ज रहती है। इसके सीट आरक्षित करने के लिए 20 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के द्वारा ऑन लाइन सीट आरक्षण की सुविधा दी गई हैं। डिपो की दो एसी बस सहित 20 बसों में यह सुविधा उपलब्ध हैं। ब्रजेश कुमार, डिपो प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed