{"_id":"5f85e43d8ebc3e9c064f863a","slug":"online-complain-mainpuri-news-agr4635508153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विधिक प्राधिकरण में शिकायत अब ऑनलाइन होगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विधिक प्राधिकरण में शिकायत अब ऑनलाइन होगी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अब हर शिकायत ऑनलाइन दर्ज होगी। शिकायत के निस्तारण की समय सीमा भी अंकित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ऑनलाइन होने के बाद पुरानी प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अभी तक सभी कार्य ऑफलाइन किया जाता था। अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को ऑनलाइन किया गया है। नई प्रक्रिया केे तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में की जाने वाली हर शिकायत को ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। शिकायतकर्ता को शिकायत की पंजीकरण संख्या भी दी जाएगी। पंजीकरण संख्या के आधार पर ही शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की प्रगति ऑनलाइन जान सकेगा।
निस्तारण की सीधे होगी मॉनीटरिंग
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को राज्य और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से जोड़ा गया है। राज्य और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से ही शिकायत की प्रगति और निस्तारण की सीधे मॉनीटरिंग की जाएगी। निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी और अधिकारी की जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से पारदर्शी तरीके से कमा होगा। शिकायकर्ता को लाभ होगा। पंजीकरण के आधार पर ही उसको प्रगति और निस्तारण की जानकारी मिल जाएगी। शिकायत के निस्तारण में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
अमित मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण