फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Online attendance starting from today, teachers protest

Agra News: आज से शुरू हो रही ऑनलाइन हाजिरी, शिक्षक विरोध में

Mon, 08 Jul 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Online attendance starting from today, teachers protest
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में सोमवार से ऑनलाइन हाजिरी शुरू करने के शासन के आदेश हैं, लेकिन शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति शुरू करने के विरोध में लामबंद हो गए हैं। शिक्षकों ने हाजिरी शुरू करने से पहले अपनी मांगें रखी हैं। शिक्षक सोमवार से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अधिकतर स्कूल ऐसे स्थानों पर है जहां वाहनों की व्यवस्था नहीं है। शिक्षक मानसिक दबाव में स्कूल पहुंचेगा तो उसके साथ हादसा होने का खतरा रहेगा। इस आदेश के विरोध में सोमवार से काली पट़्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे। 15 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। फिर भी मांगे नहीं मानी तो महानिदेशक कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मुनेश राजपूत ने कहा कि 2023 तक शिक्षक आकस्मिक अवकाश ले सकते थे, लेकिन यह हक छीन लिया गया। अगर शिक्षक के घर में कोई समस्या हो जाए तो वह अपने परिवार के सदस्यों को देख तक नहीं सकता। सिस्टम से छुट्टी लेने के लिए वो तरीका होना चाहिए जिससे कि वह अपना घर परिवार देख सके। शिक्षकों को निजी वाहन से स्कूल जाना पड़ता है। यदि अचानक वाहन खराब हो जाए तो फिर समय से शिक्षक स्कूल कैसे पहुंचेगा। शिक्षक के लिए उपस्थिति लगाने में एक घंटे की छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed