{"_id":"61683462f203ed496a733fb8","slug":"onion-became-expensive-in-navratri-mainpuri-news-agr511411690","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में महंगा हुआ प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में महंगा हुआ प्याज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवरात्र में प्याज की मांग भले ही कम रहती हो, लेकिन इस बार भाव बढ़ गया है। पिछले 15 दिन की तुलना में प्याज दो गुना महंगा हुआ है। दाम बढ़ने का कारण मंडी में प्याज की आवक कम होना है।
नवरात्र में धार्मिक अनुष्ठान और व्रत के चलते लोग प्याज का इस्तेमाल कम करते हैं। इस कारण से हर वर्ष नवरात्र के समय मांग कम होने से प्याज के भाव भी गिरते हैं, लेकिन इस बार प्याज का भाव बढ़ा है। 15 दिन पहले 25 रुपये किलो बिकने वाला प्याज 50 रुपये पर पहुंच गया है। मौजूदा समय में थोक मंडी में प्याज 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज महंगा होने से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। सब्जी व्यापारियों की मानें तो इस बार नवरात्र में दूसरे प्रदेशों और जिलों से प्याज की आवक मंडी में कम हो रही है। स्थानीय स्तर पर प्याज की पैदावार कम होने के कारण किसान मंडी में प्याज कम ला रहे हैं। मंडी में प्याज की आवक कम होने से महंगा हुआ है।
----
इस बार नवरात्र के दिनों में मंडी में नासिक और हल्द्वानी से आने वाले प्याज की आवक कम है। इससे भाव बढ़ा है। भाव अभी और बढ़ सकता है।
अशोक कुमार, दुकानदार
----
हाल में हुई बारिश और कम पैदावर के चलते मंडी में प्याज कम आ रहा है। स्थानीय स्तर पर भी प्याज की पैदावार बीते सालों की तुलना में कम हुई है।
मनोज कुमार सिंह, दुकानदार
----
नवरात्र में उपवास के चलते प्याज का घरों में उपयोग नहीं हो रहा है। इसके बाद भी प्याज का भाव एक सप्ताह दो गुना हो गया है।
लोकपाल सिंह, ग्राहक
----
आलू, टमाटर, प्याज सहित अन्य सभी सब्जियां इन दिनों महंगी हो गई है। कहीं न कहीं इसका भार ग्राहकों की जेब पर ही पड़ा है।
रामस्नेही लाल, ग्राहक