फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Onion arrivals at Sikandra Mandi dropped by 75 percent; retail prices rose.

Agra News: सिकंदरा मंडी में प्याज की आवक 75 प्रतिशत घटी, फुटकर में बढ़े दाम

Mon, 31 Aug 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Onion arrivals at Sikandra Mandi dropped by 75 percent; retail prices rose.
आगरा। सिकंदरा के नवीन फल एवं सब्जी मंडी में 75% प्याज की आवक घट गई है। 15 दिन पहले जहां 7 से 8 ट्रक यानी 105 से 120 टन तक प्याज आ रही थी। अब 15 से 30 टन रह गई है। इससे मंडी में प्याज 20 से 40 रुपये किलो और कॉलोनियों एवं गली-मोहल्लों में यह 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन

सिकंदरा मंडी में प्याज नासिक और मध्य प्रदेश से आती है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुलेमान ने बताया कि एक ट्रक में 15 टन प्याज आती है। 15 दिन पहले तक रोज 7 से 8 ट्रक मंडी में उतरते थे। प्याज की कीमत बढ़ने के बाद अलीगढ़ और फिरोजाबाद की मंडियों में प्याज आढ़तियों ने माल लेने से मना कर दिया है। मथुरा में भी आपूर्ति नाममात्र के लिए है।
विज्ञापन

इसके अलावा शिकोहाबाद, फतेहाबाद, शमसाबाद जैसी स्थानीय मंडियों से भी प्याज बहुत कम है। छोटी प्याज 20 रुपये किलो और बड़ी प्याज 35 से 40 रुपये किलो थोक भाव में बिक रही है। इसके अलावा बरसात के कारण तोरई, लौकी, बैंगन जैसी सब्जियां भी मंडी में 20 से 30 रुपये किलो बिक रही हैं, जिनका फुटकर भाव 40 से 50 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed