{"_id":"69286287f2bec02a770a1574","slug":"one-year-old-child-dies-parents-injured-as-auto-rickshaw-overturns-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलटा...एक साल के मासूम की माैत, माता-पिता हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलटा...एक साल के मासूम की माैत, माता-पिता हुए घायल
Thu, 27 Nov 2025 08:09 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:09 PM IST
सार
ऑटो सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक साल के बेटे की माैत हो गई। माता-पिता घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में बुधवार की शाम दावत से लौट रहे एक परिवार का ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक वर्ष के मासूम बेटे लवकुश की मौत हो गई। माता-पिता घायल हो गए। हादसे से परिवार में मातम छा गया है।
पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद के गांव सोफीपुर निवासी लखमी बुधवार को पत्नी प्रियंका और एक वर्षीय बेटे लवकुश के साथ ऑटो से डौकी एक दावत में शामिल होने आए थे। शाम करीब 7:30 सभी घर लौट रहे थे। ऑटो जैसे ही नगला देवहंस के पास पहुंचा, तो सामने आए एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
हादसे में लखमी, उनकी पत्नी प्रियंका और पुत्र लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मासूम लवकुश की मौत हो गई।