फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One-third of the city will be without water supply today.

Agra News: आज एक तिहाई शहर में नहीं होगी पानी की आपूर्ति

Sat, 14 Feb 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
One-third of the city will be without water supply today.
आगरा किला पके पास क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी
आगरा। ग्रीन गैस की खुदाई के कारण आईएसबीटी के पास क्षतिग्रस्त पानी की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत के कारण शनिवार को सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े बड़े हिस्से में जलापूर्ति नहीं होगी। राइजिंग मेन लाइन होने के कारण एक तिहाई शहर को पूरे दिन पानी नहीं मिलेगा। खासकर लॉयर्स कॉलोनी, दयालबाग, गैलाना, नगला बूढ़ी क्षेत्रों में पूरी तरह से जलापूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि सिकंदरा वाटरवर्क्स से निकली मेन राइजिंग पाइप लाइन को ग्रीन गैस ने आईएसबीटी के पास क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी मरम्मत का काम ग्रीन गैस को करना है, जिस वजह से शनिवार सुबह से ही निर्भय नगर, लॉयर्स कॉलोनी, दयालबाग, ककरैठा, नगला बूढ़ी, सरन नगर, सुभाष नगर, मऊ रोड, देव नगर, असोपा अस्पताल के आसपास के क्षेत्र, नीरज निकुंज, कैलाश विहार, कोडिया खार आदि क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस लाइन से जुड़े खंदारी, ट्रांसपोर्ट नगर, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, कैलाशपुरी, हलवाई की बगीची समेत अन्य क्षेत्रों में भी जलापूर्ति प्रभावित रह सकती है। पाइप लाइन की मरम्मत से पहले डी-वाटरिंग के लिए मेन फीडर लाइन को बंद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

- टोल फ्री नंबर पर फोन कर मंगवाएं टैंकर
जलकल महाप्रबंधक ने लोगों से अपील की है कि जलापूर्ति बंद होने से पहले ही जरूरत का पानी भरकर रख लें और कम खर्च करें। अगर जरूरत हो तो टैंकर मंगवा सकते हैं। इसके लिए जलकल विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम न. 8192095401 और अभियंता सुमित पचौरी के नंबर 8192095225 पर संपर्क कर सकते हैं।
-------------

आगरा किला और ताज व्यू पर की गई मरम्मत
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़ी सप्लाई लाइन दो जगह आगरा किला और फतेहाबाद रोड पर ताज व्यू होटल के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। इनकी मरम्मत का काम बृहस्पतिवार को शुरू किया था, जो शुक्रवार रात को पूरा हो गया। दोनों जगहों पर 30 इंच व्यास की लाइन नमामि गंगे के तहत बिछाई जा रही सीवर लाइन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। दोनों जगहों की मरम्मत का काम किया गया। इस वजह से छीपीटोला, बालूगंज, ताजगंज, फतेहाबाद रोड, गोबर चौकी, ताजनगरी, चक्कीपाट, बिजलीघर और पुराने शहर क्षेत्र की आपूर्ति पूरे दिन प्रभावित रही। लोग पानी के लिए परेशान रहे। जलकल विभाग ने शुक्रवार देर रात जलापूर्ति बहाल करने का दावा किया। शनिवार सुबह पुराने शहर में जलापूर्ति सुचारु होने के आसार हैं।

------------

केआर नगर में भी तोड़ी पानी की लाइन
गुरुद्वारा गुरु का ताल के पीछे केआर नगर कॉलोनी में ग्रीन गैस की खुदाई में पानी की लाइन टूट गई। इससे यहां पानी बर्बाद होता रहा। वहीं पूरा क्षेत्र पानी न मिलने से परेशान रहा। टूटी पाइप लाइन से बह रहे पानी के कारण प्रेशर नहीं मिल पाया। इस लाइन से केआर नगर और महर्षिपुरम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed