फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One Suspected Patient Of Black Fungus Died In Sn Medical College Agra

आगरा: एसएन में ब्लैक फंगस के एक और संदिग्ध मरीज की मौत, तीन पहुंची मृतक संख्या

Tue, 25 May 2021 08:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 25 May 2021 08:55 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि गंभीर हालत में आई एक महिला की रविवार को मौत हो गई। दो संदिग्ध मरीजों की पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
One Suspected Patient Of Black Fungus Died In Sn Medical College Agra
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के एक और संदिग्ध मरीज की रविवार को मौत हो गई है। उसे गंभीर हालात में भर्ती कराया गया था। अब तक ब्लैक फंगस के तीन संदिग्ध मरीजों की मौत हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के छह संदिग्ध मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि गंभीर हालत में आई एक महिला की रविवार को मौत हो गई। दो संदिग्ध मरीजों की पहले मौत हो चुकी है। यहां भर्ती होने वाले ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 23 हो चुकी है। सोमवार को तीन नए संदिग्ध मरीज और आ गए। ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि सोमवार को दो मरीजों का ऑपरेशन होना था, उसमें से एक ही ऑपरेशन हो सका।
विज्ञापन


एक मरीज का ऑपरेशन करने से एनेस्थीसिया के डॉक्टर ने मना कर दिया। मरीज के दिल में समस्या है। कोरोना संक्रमण की वजह से फेफड़े की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसलिए ऑपरेशन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि अब कुल छह ऑपरेशन किए जा चुके हैं। 12 मरीज ईएनटी विभाग में भर्ती हैं। डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि अभी व्हाइट या फिर एलो फंगस के कोई मरीज नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि यह भी फंगस ही होता है, बस रंग अलग होने से उसे उसके रंग के आधार पर संबोधित करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के तीन व कैंसर के दो मरीजों के ऑपरेशन
डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि मंगलवार को पांच मरीजों के ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में किए जाएंगे। इसमें से तीन मरीज ब्लैक फंगस के और दो मरीज कैंसर के हैं।  

ब्लैक फंगस से घबराएं नहीं कोरोना के मरीज 
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय की ओर से सोमवार को वीडियो संदेश जारी किया गया। उनका कहना है कि इस समय कोरोना संक्रमित लोग ब्लैक फंगस के डर से परेशान हैं। तमाम लोग सिर में दर्द, नाक बंद होने और पेट में दर्द होने पर घबराकर फोन कर रहे हैं कि उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण तो नहीं है।

डॉ. उपाध्याय का कहना है कि ब्लैक फंगस उन्हीं को होता है, जिनकी शुगर खराब हो और नियंत्रित न हो रही हो, इसके अलावा जिनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है, जोड़ों के दर्द की दवा चल रही है, उनमें होने संभावना है, वह भी लाखों में एक को। स्टेराइड देने से ब्लैक फंगस होने की उम्मीद बहुत कम होती है। यदि किसी को ब्लैक फंगस होता भी है तो समय से जांच कराकर इलाज कराएं, यह ठीक हो जाएगा। ब्लैक फंगस की निश्चित दवा है। आईएमए जिला प्रशासन से मिलकर इस बीमारी से लोगों को बचाने की दिशा में काम करेगा।
ये भी पढ़ें-
लापरवाही: आगरा में सुरक्षा चक्र टूटा, 35 हजार शिशुओं का टीका छूटा, एक साल से बंद है टीकाकरण

चिंताजनक: कोरोना संक्रमण घटा, मृत्यु दर में आया उछाल, आगरा में सात दिन में 59 संक्रमितों की मौत
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed