{"_id":"620ea71729af305d643a6665","slug":"one-lakh-rupees-stolen-from-the-bag-from-the-bank-premises-agra-news-agr524581222","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक परिसर से बैग से एक लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक परिसर से बैग से एक लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे आलू किसान का एक लाख रुपये उसके श्रमिक के बैग चोरी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखे, तो इसमें महिलाएं बैग चोरी करती दिखाई दीं। जिन्होंने अपने चेहरे ठके हुए थे। पीड़ित ने थाना खंदौली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
पैंतखेड़ा निवासी दर्याब सिंह आलू किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे लोकेश का पंजाब नेशनल बैंक की खंदौली शाखा में खाता है। बृहस्पतिवार की सुबह लोकेश के खाते का एक लाख रुपये का चेक देकर अपने श्रमिक नंदकिशोर बैंक भेजा था। नंद किशोर को यह रकम निकालकर दूसरे बैंक में जमा करने के लिए कहा था। नंदकिशोर ने बैंक से एक लाख रुपये लिया और बैग में रखा। इसके बाद वह दूसरी बैंक में जाकर रुपये जमा करने के लिए बैग खोला तो उसके होश उड़ गए। बैग में रुपये नहीं थे। उसने रुपये चोरी होने की सूचना दर्याब सिंह को दी।
एसओ खंदौली विपिन कुमार गौतम ने बताया कि आलू किसान की सूचना पर थाना पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें मुंह ढके चार संदिग्ध महिलाएं दिखाई दे रही हैं। इसमें दो महिलाएं बैग से रुपये निकालते नजर आ रही हैं। पीड़ित किसान ने घटना की तहरीर बी थाने में दी है। एसओ के मुताबिक फुटेज के आधार पर चोरी करने वालों का पता लगाया जा रहा है। कस्बे में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान ने बैंक के गार्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अन्य खाताधारकों का भी आरोप था कि गार्ड गेट पर रहने के बजाय इधर-इधर घूमता रहता है। बैंक परिसर में संदिग्ध महिलाएं बगैर किसी काम के घूम रहीं थीं। पर, गार्ड ने इन महिलाओं पर ध्यान नहीं दिया। थाना प्रभारी ने भी गार्ड से पूछताछ कर उसे फटकार लगाई।