फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One lakh goods stolen by breaking the locks of the inspector's house

दरोगा के घर के ताले तोड़ कर एक लाख का सामान चोरी

Sun, 07 Nov 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
One lakh goods stolen by breaking the locks of the inspector's house
कटरा समान (मैनपुरी)। किशनी थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में चोरों ने शुक्रवार की रात एक दरोगा के मकान के ताले तोड़ दिए। चोर घर से करीब एक लाख रुपये का सामान, नकदी आदि चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह गृहस्वामी की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

गांव बल्लमपुर निवासी रविंद्र सिंह यादव वर्तमान में आगरा जेल में दरोगा के पद पर तैनात हैं। गांव स्थित उनका घर अधिकतर बंद रहता है। दो पुत्र आशुतोष यादव व विवेक यादव बाहर रहते हैं। शनिवार को आशुतोष यादव गांव स्थित घर पर पहुंचे। मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी खुली हुई थी, बक्सों का सामान बिखरा हुआ था। आशुतोष ने विवेक को फोन कर घर में चोरी के बारे में जानकारी दी। रविवार को विवेक ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। बताया कि चोर करीब 10 कुंतल गेंहू, दो कुंतल सरसों, एलईडी, प्रिंटर, एक साइकिल, कपड़े आदि सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed