फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one dozen staff found absent in inspection

पूर्व सीएमओ सहित दर्जन भर स्टाफ गायब

Fri, 08 May 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 08 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार आधी रात से निजी चिकित्सक हड़ताल पर जाने की तैयारी कर चुके हैं, लेकिन इससे इतर सरकारी चिकित्सालय में व्यवस्थाएं चौपट हैं। ऐसे में गंभीर मरीज की जान को तो खतरा है ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठना तय है। चौपट व्यवस्थाओं का ताजा उदाहरण बुधवार सुबह पौने नौ बजे देखने को मिला, जब सीएमओ डा. बीएस यादव किरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पूर्व सीएमओ सहित दर्जन भर स्टाफ नदारद था। सीएमओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र से डा. दिलीप, डा. राजकमल डा. सुप्रिया, डा. वनेंद्र कौर और पूर्व कार्यवाहक सीएमओ डा. एके कुलश्रेष्ठ अनुपस्थित थे। कुलश्रेष्ठ सेवानिवृत्त होने के बाद यहां संविदा पर कार्यरत हैं। टेक्नीशियन अनिल कुमार, स्टाफ नर्स मीना दुबे, ऊषा गोस्वामी, फार्मासिस्ट लोकेंद्र, सोनू, शिवशंकर भी गैर हाजिर थे। उपस्थिति रजिस्टर में सभी के हस्ताक्षर पाए गए।
विज्ञापन


सीएचसी में चारों ओर गंदगी, एक्सरे मशीन खराब और दवाएं कम मिलीं। देर से पहुंचे सीएचसी प्रभारी डा. आरसी माथुर को सप्ताह भर में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। इसके बाद सीएमओ अछनेरा सीएचसी पहुंचे, यहां एक चिकित्सक गायब थे। सीएमओ ने बताया कि गैर हाजिर स्टाफ को नोटिस दिया है। अगली बार निरीक्षण में यदि ऐसे से ही हालत मिलते हैं तो विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed