{"_id":"59cbb9cd4f1c1b9f538b4a85","slug":"one-died-after-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, इस वजह से कैंटर चालक ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, इस वजह से कैंटर चालक ने गंवाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर थाना मांट क्षेत्र में सड़क पर खड़े दूसरे कैंटर से टकरा गया। हादसे में चालक दीवान सिंह निवासी गांव कुआं थाना इगलास, अलीगढ़ की मौत हो गई।
क्लीनर अजय कुमार निवासी कॉडली थाना इगलास गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे हादसे में बस में पीछे से टौला टकरा गया। इसमें टौला में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।
बताया गया है कि मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 100 के निकट कैंटर की टक्कर की सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कैंटर में फंसे चालक के शव और घायल क्लीनर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल क्लीनर को अस्पताल भेज दिया। क्लीनर अजय की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
हादसे के संबंध में मृतक चालक के बेटे रिंकू चौधरी ने थाना मांट में आयशर कैंटर (एचआर 55 क्यू 8176) के अज्ञात चालक के खिलाफ बिना संकेत के अचानक ब्रेक लगा कर कैंटर खड़ा करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 80 के निकट बस में पीछे से एक ट्रौला टकरा गया। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। ट्रौला में सवार भवानी सिंह निवासी कानीखेरी जिला अजमेर घायल हो गए।