{"_id":"5d77e6e28ebc3e017941e20d","slug":"one-die-due-to-fever-mainpuri-news-agr405120880","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा बुखार, जिला अस्पताल में एक और की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा बुखार, जिला अस्पताल में एक और की गई जान
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक के अस्पताल में 800 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
62 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला मुकुंद निवासी 50 वर्षीय जमादार सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार की रात उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां जब उन्हें भर्ती कराया गया था उनकी नब्ज तक नहीं मिल रही । उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले सात दिनों में जिले में आठ मरीजों की बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को रिकार्ड मरीज भर्ती कराए गए। यहां 62 मरीज भर्ती हुए तो इमरजेंसी के साथ ही अंदर वार्ड में भी बेडों की संख्या कम पड़ गई। इमरजेंसी में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए गए। वहीं वार्ड में जब जगह नहीं बची तो हृदय रोग विभाग को खोलकर उसमें मरीजों को लिटाया गया।
जिस मरीज की मौत जिला अस्पताल में हुई है उसे अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। परिजन यदि समय से उसे अस्पताल लाए होते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
-डॉ. आरके सागर, सीएमएस