{"_id":"5d35cb278ebc3e6cba54b507","slug":"one-death-due-to-sudden-lightning-fall-from-sky-in-farah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में शोक का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में शोक का माहौल
Tue, 23 Jul 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह में सोमवार शाम बरसात के दौरान बिजली गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा है। कस्बा ओल के गांव भदरुआ निवासी भीकम सिंह (35) उर्फ भिक्को अपने मित्र भोलू के साथ बाइक से सोमवार की शाम भरतपुर जा रहे थे। बाइक को भोलू चला रहा था, जबकि भीकम सिंह पीछे बैठा था।
दोनों गांव पीपला के करीब पहुंचे तभी बरसात शुरू हो गई। भोलू ने बाइक को साइड में लगा लिया और कुछ देर ठहर गए। बरसात के धीमा होने के बाद भोलू ने बाइक स्टार्ट की और भीकम को बैठाकर आगे बढ़ा। इसी बीच भीकम पर बिजली गिर पड़ी।
बिजली गिरते ही भीकम बाइक से नीचे गिर पड़ा। लोगों द्वारा शोर मचाने पर भोलू ने बाइक को रोका और लोगों की मदद से भीकम सिंह को अस्पताल के लिए ले गया, यहां चिकित्सकों ने भीकम सिंह को मृत घोषित कर दिया। भोलू ने बताया कि कुछ पता ही नहीं चला था। अचानक बिजली गिरी थी। वह तो कुछ समझ ही नहीं पाया।