फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One crore stolen from property dealer's house in Farah Mathura police engaged in investigation

UP: मथुरा के फरह में प्रॉपर्टी डीलर के घर से एक करोड़ की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 23 Jun 2024 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 09:27 AM IST
सार

फरह कस्बा में आगरा के प्रॉपर्टी डीलर के घर से एक करोड़ की चोरी हो गई।  मूल रूप से फरह के निवासी प्रॉपर्टी डीलर वर्तमान में आगरा के कमला नगर में रहते हैं।
 

विज्ञापन
One crore stolen from property dealer's house in Farah Mathura police engaged in investigation
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह कस्बे में आगरा के एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से एक करोड़ की चोरी की बड़ी वारदात शनिवार को सामने आई। यह वर्तमान में आगरा के कमला नगर में रहते हैं। उनका कहना है कि फरह स्थित बिल्डिंग को उन्होंने किराए पर दे रखा है। एक हिस्से में दुकान बनी है। उसी में उनकी तिजोरी रहती है। 27 मई को तिजोरी में एक करोड़ रुपये रखकर गए थे। शनिवार को लौटे तो रकम गायब थी। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर मुकेश अग्रवाल ने बताया कि वो परिवार सहित कमला नगर में कई वर्ष पहले बस गए थे। फरह स्थिति बिल्डिंग को किराए पर दे रखा है। इसके एक हिस्से में स्कूल संचालित है। वहीं, अन्य हिस्से में कई और किराएदार रहते हैं। बिल्डिंग में ही एक दुकान बनी है। उसमें उनकी तिजोरी रखी रहती है। 27 मई को उन्होंने कारोबार से प्राप्त एक करोड़ रुपये की रकम को तिजोरी में रखा था।
विज्ञापन


शनिवार को आए तो दुकान का शटर टूटा पड़ा था। तिजोरी भी कटी थी। उसमें रखे एक करोड़ रुपये गायब थे। तत्काल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे, जांच की। इंस्पेक्टर के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घटना को संदिग्ध भी मान रही
पुलिस घटना को संदिग्ध भी मान रही है। इसके पीछे पुलिस का तर्क है कि प्रापर्टी डीलर की ओर से इतनी बड़ी घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एक करोड़ की रकम का कोई स्रोत भी ठीक तरीके से नहीं बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed