फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One child and two mothers fought with each other for adopted son in end know police decision

एक बच्चा और दो मां: गोद लिए बेटे के लिए आपस में भिड़ीं दो मां, अंत में पुलिस ने किया ऐसा फैसला; हर जगह चर्चा

Mon, 15 Jan 2024 10:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 10:53 PM IST
सार

एक बच्चे के लिए दो मां की लड़ाई थाने पहुंची तो पुलिस भी संशय में फंस गई। काफी देर तक चर्चा चलती रही। अंत में पुलिस ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है...
 

विज्ञापन
One child and two mothers fought with each other for adopted son in end know police decision
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस के सामने सोमवार को एक अजीब मामला सामने आया। गोद दिए बच्चे को महिला ने वापस मांगा तो मामला थाने तक पहुंच गया। छह वर्षीय बच्चे ने जन्मदाता मां के साथ जाने से मना कर दिया। उसने उन्हें पहचानने से भी इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


बेबी पत्नी पप्पू ने रिश्ते की ननद ओमवती पत्नी कल्यान सिंह से छह वर्ष पूर्व बेटे को गोद लिया था। अब जन्मदात्री मां ने पालन करने वाले मां से अपने बच्चे को मांगा है। थाना प्रभारी देव करन सिंह ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर जांच की। इसके बाद बच्चे को पालन करने वाली मां को सौंप दिया। सोमवार को दिनभर थाने में चली पंचायत में देर शाम छह वर्षीय रजत को पालनहार मां अपने साथ लेकर चली गई। रजत ने अपनी जन्मदाता मां को पहचाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर था। छह वर्षीय बच्चे ने पूरे मामले को स्पष्ट कर दिया। बच्चे ने जन्मदाता मां को पहचाने से ही मना कर दिया। इसलिए बच्चे को पालनहार मां के सुपुर्द कर दिया है। जन्मदाता मां को हिदायत दी है कि सक्षम न्यायालय में जाकर अपनी समस्या का निराकरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed