{"_id":"64306090eac971197304ae06","slug":"one-arrested-while-operating-a-brewery-kasganj-news-c-25-1-117176-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शराब की भट्टी संचालित करते एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शराब की भट्टी संचालित करते एक गिरफ्तार
Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में सियापुर में शराब की भट्टी संचालित करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौक से शराब बनाने की भट्टी एवं प्रयुक्त होने वाले कैमिकल भी बरामद किए गए। आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। सिपुर गांव में शराब की भट्ठी संचालित कर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। इस आधार पर पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर पहुंच कर छापामारी की। इस दौरान शराब की भट्ठी संचालित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के द्वारा पूछताछ में उसने अपना नाम रामू निवासी सियपुर बताया। पुलिस ने मौके पर तैयार की गई 15 लीटर कच्ची शराब को बरामद कर लिया। वहीं मौके से शराब बनाने के लिए प्रयोग किए जाने को रखी हुई पांच किलो यूरिया, शराब बनाने के उपकरण आदि को बरामद कर लिया। पुलिस सभी को लेकर थाना पहुंची। पुलिस ने आरोपी रामू के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया बताया कि शराब की भट्टी संचालित कर कच्ची शराब बना रहे आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया बताया कि शराब की भट्टी संचालित कर कच्ची शराब बना रहे आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है।
विज्ञापन