फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the occasion of 70th Foundation Day of Amar Ujala, 17 dignitaries were honored

अमर उजाला मना रहा है उत्कर्ष के 70 वर्ष, 17 विभूतियों को किया गया सम्मानित

Thu, 19 Apr 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 19 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of 70th Foundation Day of Amar Ujala, 17 dignitaries were honored

गौरवशाली 70 साल का पड़ाव पार करने के सुनहरे मौके पर अमर उजाला ने ब्रज की धरा का नाम देश और दुनिया में रोशन करने वाली 17 शख्सियतों को सम्मानित किया। चिकित्सा, साहित्य, सामाजिक क्षेत्र, उद्योग, कला आदि क्षेत्र की सम्मानित होने वाली वह शख्सियतें थीं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में न सिर्फ ब्रज बल्कि देश का नाम रोशन किया है। इनमें से पांच विभूतियों को अमर उजाला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और 12 को अमर उजाला गौरव सम्मान दिया गया। शहर के प्रतिष्ठित लोग गौरव से भरे इस समारोह के गवाह बने।

विज्ञापन


बुधवार को होटल जेपी पैलेस में अमर उजाला की ओर से गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पद्मश्री से सम्मानित आगरा के डॉ. डीके हाजरा और मथुरा के मोहन स्वरूप भाटिया, यशभारती से सम्मानित कवि सोम ठाकुर और आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरएस पारीक और डॉ. एमसी गुप्ता को उनके योगदान के लिए अमर उजाला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन


इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान के लिए आगरा के नौ, मथुरा के दो और फिरोजाबाद की एक विभूति को अमर उजाला गौरव सम्मान दिया गया। मुख्य अथिति नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के न्यायमूर्ति आरएस राठौर, विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया व अमर उजाला के निदेशक प्रबल घोषाल ने शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और अभिनंदन पत्र देकर इन्हें सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला अमर उजाला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

On the occasion of 70th Foundation Day of Amar Ujala, 17 dignitaries were honored

इस मौके पर न्यायमूर्ति आरएस राठौर ने कहा कि कोई खबर चाहे कहीं सुनी हो या फिर कहीं पढ़ी हो, जब तक अमर उजाला में उसे नहीं देख लेते तब तक उस पर भरोसा नहीं होता। अमर उजाला ने समाज के अग्रणी लोगाें को आगे लाकर सराहनीय कार्य किया है। डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अमर उजाला पढ़े बिना मन नहीं भरता। सोशल मीडिया ने अन्य मीडिया को चुनौती तो दी है लेकिन अखबारों की साख बनी हुई है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
महापौर नवीन जैन, डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित, जीएलए विश्वविद्यालय के निदेशक नीरज अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डा. नरेंद्र मल्होत्रा, एसएन मेडिकल कालेज के डा. रजत कपूर, डा. केशव मल्होत्रा, वाईके गुप्ता, नेशनल चेंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स अध्यक्ष राजीव तिवारी, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चेंबर अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, सर्व प्रकाश कूपर, रोनित कपूर, डा. अमी आधार निडर, संजय तोमर, सुशील गुप्ता, डा. गिरधर शर्मा, डा. भोज कुमार शर्मा, डा. गिरजा शंकर शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, पवन आगरी, डा. ह्रदेश चौधरी, ट्रांसपोर्ट चेंबर अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, विशंभर नाथ तेहरिया, बिजेंद्र रावत, धीरेंद्र गुप्ता, बसंत गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, बीएस फौजदार, गौरव शर्मा, शिशिर भगत, संदेश जैन, सुशील जैन, बंटी ग्रोवर, सचिन सारस्वत आदि मौजूद रहे।

अमर उजाला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

1. डा. आरएस पारीक- वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डा. आरएस पारीक ने होम्योपैथी के क्षेत्र में न सिर्फ शहर का बल्कि देश का गौरव बढ़ाया है। वह 25 देशों में अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत कर चुके हैं। दुनिया के 700 से ज्यादा परास्नातक चिकित्सकों को पढ़ाया है।  

2. डा. एमसी गुप्ता- प्रख्यात चिकित्सकों में डॉ. गुप्ता का नाम प्रमुखता से आता है। ये सिर्फ फिजिशयन ही नहीं हैं बल्कि समाज के बड़े कार्यों में भी अपना योगदान देते हैं।डॉ. गुप्ता विकलांग सहायता संस्था से जुडे हुए हैं और दिव्यांगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

3. डा. डीके हाजरा- एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। न्यूक्लियर मेडिसिन के तहत उनकी थायरॉयड की जांच के लिए थायरॉयड स्टुमुलेटिंग हारमोन (टीएसएच) परीक्षण की खोज काफी महत्वपूर्ण है। हाजरा न्यूक्लियर मेडिसिन सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। 

4. मोहन स्वरूप भाटिया- ज्ञानदीप शिक्षा भारती स्कूल के सचिव हैं। पद्मश्री भाटिया ब्रज की लोक संस्कृति और लोक कलाओं से जुड़े रहे हैं। इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन्हें पद्मश्री से नवाजा है। 

5. सोम ठाकुर- यशभारती और दुष्यंत कुमार अलंकरण से सम्मानित हैं। इन्होंने हिंदी भाषा को समृद्ध करने में विशेष योगदान दिया है। इन्होंने अमेरिका के 29 शहरों में अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति की शाखाओं का संचालन किया है।

इन्हें मिला अमर उजाला गौरव सम्मान

On the occasion of 70th Foundation Day of Amar Ujala, 17 dignitaries were honored

अमर उजाला गौरव सम्मान
1. डॉ. रंजना बंसल-  रंजन बंसल ने एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और अमेरिका से एमएस की डिग्री हासिल की हैं। अाज इनका शहर के उद्योग जगत में बड़ा नाम है। बंसल कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 50 बेड वाले अस्पताल का भी संचालन कर रहे हैं।

2. डॉ. जयदीप मल्होत्रा

3. डॉ. लक्ष्मी सिंह चौहान

4. पूरन डाबर

5. डॉ. प्रणवीर सिंह चौहान

6. दयाल सरन

7. पीके झिंदल

8. श्रीभगवान अग्रवाल

9. सुनील विकल

10. बांके बिहारी अग्रवाल

11. अनंत स्वरूप वाजपेयी

12. विजय गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed