फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On May 8, rain will provide relief to people from heat

आठ मई को बारिश दिलाएगी लोगों को गर्मी से राहत

Wed, 05 May 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
On May 8, rain will provide relief to people from heat
मैनपुरी। गर्मी से परेशान लोगों को इसी सप्ताह के अंत तक गर्मी से राहत मिल सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने आठ मई को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। अगर पूर्वानुमान सटीक रहा तो तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

गर्मी से हर कोई परेशान है। लॉकडाउन होने के चलते घरों में कैद लोगों के लिए ये गर्मी और भी मुसीबत का कारण बन रही है। लोगों को उम्मीद है कि बारिश होते ही उन्हें गर्मी से राहत मिल जाएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हुई। बिजली कटौती के दौरान घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

इसी बीच कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि आठ मई को हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा होने की संभावना है। इसे साथ ही नौ मई को भी बादल छाए रहेंगे। अगर पूर्वानुमान सटीक बैठता है तो तापमान में जल्द ही गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों की करते रहें हल्की सिंचाई
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए भी सलाह दी है। उन्होंने बताया कि गर्मी से फसलों को बचाने के लिए उनकी हल्की सिंचाई करते रहें। फसल में कोई रोग नजर आने पर कृषि विज्ञान केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed