फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Omicron in health department doctor agra news

आगरा में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक: स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर की रिपोर्ट में पुष्टि, निगेटिव होकर ड्यूटी पर लौटे

Wed, 05 Jan 2022 02:47 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Jan 2022 02:47 PM IST
सार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग के एक चिकित्सक की रिपोर्ट से ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Omicron in health department doctor agra news
Omicron - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में भी कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि होम आइसोलेशन में ठीक होकर चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते महीने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने लखनऊ केजीएमयू भेजे गए थे। इनमें से छह नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें से एक में ओमिक्रॉन मिला है। यह सरकारी चिकित्सक हैं और इनकी उम्र 48 साल है। संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में इनका इलाज चला था। ठीक होने के बाद चिकित्सकीय कार्य में जुटे हैं। बाकी के नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

अब तक मिल चुके हैं चार वैरिएंट

डेल्टा वैरिएंट: कोरोना वायरस की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट का कहर रहा। 90 नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग में 30 से अधिक में डेल्टा वैरिएंट पाया गया था। इनमें से कई मरीजों की मौत भी हो गई थी। अभी तक मिले तीन वैरिएंट में यह सबसे ज्यादा खतरनाक रहा।

विज्ञापन

कप्पा वैरिएंट: बीते साल फरवरी में ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 30 साल का युवक में कप्पा वैरिएंट मिला था। यह टैक्सी चालक है, बुखार आने पर जांच कराई थी। इसको सामान्य लक्षण थे, घर में ही इलाज से ठीक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वैरिएंट: बीते साल जनवरी में कमला नगर की 26 साल की युवती के नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग में अज्ञात वैरिएंट मिला था। यह दक्षिण अफ्रीका से यात्रा कर लौटी थी। लक्षण आने पर निजी अस्पताल में इलाज चला था। 
 

- टीके के दोनों डोज लगवाएं। 
- थ्री लेयर मास्क लगाएं, साथ में सैनिटाइजर रखें। 
- घर-गृहस्थी के लिए सात से 10 दिन का सामान एक बार में खरीदें।
- बुखार-खांसी, गले में खराश की परेशानी होने पर जांच कराएं। 
- खांसी-जुकाम है तो घर में भी मास्क लगाकर रखें। 
- हरी सब्जी, दाल, चपाती, फन खाएं। 
- चने, ड्राई फ्रूड्स खाएं, शाम को दूध पीएं। 
डॉ. नंदन सिंह, डिप्टी सीएमओ 
आगरा में बढ़ता कोरोना संक्रमण: रिकॉर्ड कोविड पॉजिटिव मरीज मिले, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री भी हुए संक्रमित
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed