{"_id":"613507e88ebc3e744438f911","slug":"omendra-singh-became-district-president-jitendra-singh-district-general-secretary-mainpuri-news-agr506484896","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमेंद्र सिंह बने जिलाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह जिला महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमेंद्र सिंह बने जिलाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह जिला महामंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को नुमाइश पंडाल में हुआ। इसमें तीन पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में जिलाध्यक्ष पद पर ओमेंद्र सिंह, जिला महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर रामानंद प्रजापति ने जीत दर्ज की।
रविवार को सुबह दस बजे से नुमाइश पंडाल में तीन पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इससे पूर्व बीते माह नामांकन में तीनों पदों के लिए दो-दो नामांकन आए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संघ निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह ने मतदान कराया। कुल 660 सफाईकर्मियों में अपने मतदान का प्रयोग किया। शाम को पांच बजे मतों की गणना की गई। इसमें जिलाध्यक्ष पद पर ओमेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी रविंद्रनाथ को 84 वोट से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। ओमेंद्र सिंह को जहां 365 मत मिले तो वहीं रविंद्रनाथ को 281 मत मिले, जबकि 14 मत अवैध निकले। इसके अलावा जिला महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार को 80 मतों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। इसमें कुल 28 मत अवैध पाए गए। तीसरे पद जिला कोषाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार रामानंद प्रजापति को 361 और राजीव कुमार को 268 मत मिले, जबकि 31 मत अवैध निकले। इसके साथ ही रामानंद ने 93 मतों से जीत दर्ज की। रवि यादव को संगठन मंत्री बनाया गया। सभी को निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया।
निर्वाचन के दौरान एसडीएम सदर ऋषिराज, एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार, सीओ सिटी अभय नरायन राय, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम जिम्मेदारी निभाई।