फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   oldman, kasganj, awarded,

जिला स्वर्णकार मंच ने वृद्धजनों को किया सम्मानित

Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
oldman, kasganj, awarded,
कासगंज में जिला स्वर्णकार मंच द्वारा आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह में समाज के वृद्ध का समान करत? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। श्री जिला स्वर्णकार मंच के द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन गंगा देवी धर्मशाला में किया गया। जिसमें स्वर्णकार समाज के वृद्धजनों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ विजेता स्वर्णकार परिवार के आयोजन में राहुल कुमार सिंह एवं शिवानी सिंह विजयी रहे। विजई रहे। बच्चों ने बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। हाईस्कूल व इंटर में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले प्रवीन एवं नीलम सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही समाज के वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। वृंदावन के कलाकारों ने फूलों की होली, कृष्ण सुदामा लीला का मंचन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला महामंत्री शिवेश सिंह ने वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा पर जोर देने की अपील की गई। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राजवीर सिंह ने एवं संचालन सत्यप्रकाश गहलौत ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र गहलोत, मुकेशचंद्र वर्मा, पराग वर्मा, अभिनव गहलोत, राजीव कुमार वर्मा, संजीव वर्मा, दीपेश सोनी, प्रवीण कुमार, अवनीश कुमार, अमित ठाकुर, जितेंद्र बाबू, अनुज कुमार, मुकेशचंद गहलोत, ललित कुमार, कैलाशचंद्र, सत्यप्रकाश, आनंद वर्मा, प्रवीण कुमार, सत्यम गहलोत, सुशील कुमार, राजेश रस्तोगी, नवीन वर्मा, मनोज कुमार, अंशुल सोनी, अनुज चौहान, मनोज गहलोत, सुनील जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के इन वृद्धजनों का हुआ सम्मान
वृद्धजन एवं समाज के मार्गदर्शक के रूप में प्रेमचंद गहलोत, रामरक्षपाल सिंह, बृजनंदन लाल, देवेंद्र कुमार, सतीश चंद्र, दिनेशचंद्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, भगवानदास वर्मा, सुशील चौहान, राजेंद्र बाबू, राकेश वर्मा, जवाहरलाल, सुरेशचंद वर्मा, मुन्ना लाल वर्मा, रामसिंह सोलंकी, मोहनलाल, जगदीश प्रसाद, रमेश्चंद्र वर्मा, बनारसीदास, लक्ष्मीनारायण, कैलाशचंद वर्मा आदि अन्य वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed