{"_id":"65127eb4b85d7040370cbe17","slug":"old-woman-pension-dead-alive-bdo-mainpuri-uttar-pradesh-sahab-mai-jinda-hun-2023-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी की बुजुर्ग महिला का दर्द: साहब! मैं जिंदा हूं, मेरी पेंशन हो गई है बंद..., भटक रही वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी की बुजुर्ग महिला का दर्द: साहब! मैं जिंदा हूं, मेरी पेंशन हो गई है बंद..., भटक रही वृद्धा
Tue, 26 Sep 2023 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:18 PM IST
सार
मैनपुरी में एक बुजुर्ग महिला बीडीओ के पास पहुंची और बोली- साहब मैं जिंदा हूं और मेरी वृद्धा पेंशन रोक दी गई है, जिसकी वजह से मैं काफी परेशान हूं, मेरे पास अब पैसे नहीं बचे हैं अब, मेरी मदद कीजिए।
विज्ञापन
भटक रही वृद्धा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बरनाहल के नगला हीरा लाल की रहने वाली एक वृद्धा जब बैंक में पेंशन लेने पहुंची तो पता चला कि वह मर चुकी है। बैंक मरे हुए लोगों को पेंशन नहीं देती। अब महिला खुद को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। लेकिन अभी तक कागजों में वह मृत है। कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
नगला हीरालाल निवासी सुमन देवी (60) को पति ज्ञान सिंह की मौत के बाद से विधवा पेंशन मिलना शुरू हुआ था। वृद्धा पेंशन से ही अपनी गुजर बसर कर रही थी। इस बार भी करीब 15 दिन पहले जब वह कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पेंशन निकालने पहुंची तो पता चला कि खाते में पेंशन नहीं आई है। जब बैंक कर्मी से पूछा तो बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। जिस कारण से पेंशन बंद हो गई है। अपनी मौत की खबर बैंक कर्मी की जुबान से सुन कर वृद्धा दंग रह गई। उसने कहा कि वह तो जिंदा है। लेकिन सभी ने अनसुना कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर पति ने दिखाई ब्लू फिल्म..., फिर हर रात करने लगा ऐसी जिद; दुल्हन ने 3 महीने में ही तोड़ी शादी

समाज कल्याण विभाग पहुंची पीड़िता
इसके बाद वृद्धा समाज कल्याण विभाग पहंची। वहां से उसे खंड विकास कार्यालय भेज दिया गया। परेशान वृद्धा का कहना है कि कागजों में मरने के बाद से वह खुद को जीवित करने के लिए कभी पंचायत सचिव तो कभी प्रधान। कभी बैंक और अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसे पेंशन भी नहीं मिल पा रही है।
ये भी पढ़ें - देवर के प्यार में डूबी भाभी: पति को एक ही रात में किया कंगाल, बनाया था ऐसा प्लान; CCTV से खुल गया राज

परिवार रजिस्टर में है जीवित
वृद्धा ने बताया कि वह अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। सभी से कह रही है कि वह जीवित है। लेकिन कोई भी कुछ नहीं कर रहा है। जब कि परिवार रजिस्टर में वह जीवित है यह बात दर्ज है। फिर भी कहीं कोई सुनवाई नहीं है।