फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man returned from Agra with medicine Nextology Dam

Agra News: आगरा से दवा लेकर लौट रहे वृद्ध ने तोड़ा दम

Wed, 22 May 2024 04:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Old man returned from Agra with medicine Nextology Dam
मैनपुरी। आगरा से दवा लेकर घर लौटते समय सोमवार की शाम किशनी के गांव कनऊआ निवासी वृद्ध की तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पास मिले मोबाइल से परिजन के बारे में जानकारी कर पुलिस ने सूचना दी। मंगलवार को परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना किशनी के गांव कनऊआ निवासी धर्मेंद्र शाक्य (60) मधुमेह से ग्रसित थे। उनका उपचार आगरा में एक निजी चिकित्सक से चल रहा था। सोमवार को धर्मेंद्र दवा लेने के लिए आगरा गए हुए थे। वहां से शाम करीब छह बजे वापस लौट रहे थे। शिकोहाबाद आने पर अचानक उनकी तबियत खराब होने लगी। पास ही बैठे शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी सचिन यादव ने इस बारे में चालक को जानकारी दी। रास्ते में वृद्ध की हालत लगातार बिगड़ती गई। चालक ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पास मिले मोबाइल से मृतक के पुत्र रवि कुमार को सूचना दी गई। पुत्र अन्य परिजन के साथ मोर्चरी पहुंचा। पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई न किए जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed