फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man injured in road accident died during treatment

Agra News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 04 Aug 2023 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Aug 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Old man injured in road accident died during treatment
सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



किशनी। थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वृद्ध का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।


कस्बा निवासी वृद्ध लाला राम 29 जुलाई की सुबह कहीं जाने के लिए निकले थे। गांव दुम्हार के पास खड़े होकर वह बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बिना नंबर की कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में लाला राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। हादसे के संबंध में मृतक के पुत्र महावीर सविता ने कार चालक असित यादव निवासी परतापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर हादसे में वृद्ध की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed