{"_id":"655e472878ba0c44160ac841","slug":"old-man-dies-of-pneumonia-child-also-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-7843-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निमोनिया से वृद्ध की मौत, बालक ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निमोनिया से वृद्ध की मौत, बालक ने भी तोड़ा दम
Wed, 22 Nov 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बीते कुछ दिनों से मौसम में आए परिवर्तन के कारण सर्दी जुकाम के साथ ही निमोनिया के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर यदि नजर डालें तो पिछले तीन कार्य दिवसों में सरकारी अस्पतालों में 50 बच्चे निमोनिया से पीडि़त होने पर भर्ती कराए गए हैं। बुधवार को निमोनिया से पीड़ित एक वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं जुकाम से पीड़ित बालक की विद्यालय जाते समय दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया।
घिरोर थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी 70 वर्षीय रनवीर दुबे मंगलवार को निमोनिया की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में मंगलवार की रात भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कुसमरा निवासी धर्मेंद्र सिंह का 12 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप बीते कुछ दिनों से सर्दी जुकाम की चपेट में था उसे दौरा भी पड़ते थे। बुधवार को स्कूल जाते समय उसे दौरा पड़ गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौसम परिवर्तन को देखते हुए सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने जिले के लोगों को बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। निमोनिया के मरीज बढऩे लगे हैं ऐसे में बच्चों की विशेष देखभाल की जाए। बच्चों के साथ ही बुजुर्गों का भी सर्दी से बचाव को लेकर ख्याल रखा जाए। सीएमओ ने जिले के सभी चिकित्सा अधीक्षकों को भी निर्देश जारी किए कि अस्पताल में बच्चों को समय से उचित उपचार दिया जाए।
विज्ञापन
निमोनिया के लक्षण
सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द
65 वर्ष व उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में मानसिक भ्रम की स्थिति
खांसी, जो कफ पैदा कर सकती है
थकान महसूस होना बुखार, पसीना और कंपकंपी ठंड लगना
सामान्य शरीर के तापमान से कम
मतली, उल्टी या दस्त
सांस लेने में परेशानी
बचाव के उपाय
बच्चों को सुबह शाम गर्म कपड़े पहनाएं
बच्चों को सुबह शाम नंगे पैर न चलने दें
निमोनिया और फ्लू से बचाव के लिए टीके लगवाएं
जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें
बुजुर्ग धूम्रपान से परहेज करें
मौसम में परिवर्तन के कारण निमोनिया के मरीज बढ़े हैं। यह संख्या कई गुना और भी बढ़ सकती है। इसलिए जागरूकता जरूरी है। बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए उनका सर्दी से बचाव रखें। डॉ. डीके शाक्य, बाल रोग विशेषज्ञ