फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man dies of fever, 17 hospitalized with diarrhea

बुखार से पीड़ित मरीज की जिला अस्पताल में मौत

Wed, 15 Jun 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Old man dies of fever, 17 hospitalized with diarrhea
मैनपुरी। जिले में तेजी से डायरिया और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार को डायरिया और पेटदर्द से पीड़ित 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। ओपीडी में 813 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से मरीजों की भीड़ रही। सर्वाधिक मरीज डायरिया और बुखार के पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ के पास 80 बच्चे उपचार को आए, जिनमें अधिकतर डायरिया से पीड़ित थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चे डायरिया का शिकार हो रहे हैं। बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 65 वर्षीय अमीर सिंह को बुखार आने पर सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डायरिया से पीड़ित 17 मरीज भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि अमीर सिंह को बुखार के साथ कुछ अन्य दिक्कतें भी थीं। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया लेकिन मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed