फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man died after attack of bull in mathura

गायों को चारा देने गए वृद्ध को सांड ने पटक-पटक कर मारा

Sat, 05 Aug 2017 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 05 Aug 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
old man died after attack of bull in mathura
सांड ने पटक-पटक कर मार दिया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा वृंदावन रोड पर बनी एक गोशाला में गायों को चारा देने गए वृद्ध को सांड ने पटक-पटक कर मार दिया। चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने सांड को दूर भगाया और वृद्ध को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित हासानंद गोशाला में हरी सिंह (65) बीते 20-25 वर्षों से कार्य कर रहे थे। गोशाला में गायों की देखभाल करना और उनको चारा देना उनका दैनिक का नियम था। 
विज्ञापन


शनिवार को भी वे सुबह करीब 10:30 बजे गायों को चारा डालने के लिए गए थे। इसी दौरान गोशाला के ही एक लाल रंग ने सांड ने उन्हें पीछे से सींग मारे। इस दौरान वे गायों को चारा डाल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सींग लगते ही हरी सिंह जमीन पर गिर पड़े। किसी तरह उठकर उन्होंने भागने की कोशिश की तो सांड ने फिर उन्हें सींग मारकर पटक दिया। बचने की कोशिश में वे कई बार दीवार से भी टकराए। इसी दौरान चीख पुकार मचने पर गोशाला के अन्य लोग भी आ गए। 


उन्होंने सांड को किसी तरह भगाया और वृद्ध को सौ शैया अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद गोशाला में काम करने वाले लोगों ने संचालकों से मुआवजे की मांग की है। बता दें कि यह गोशाला भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्‍थापित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed