फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man crossing road was blown up by car and jumped in air and fell 10 feet away

CCTV में कैद खौफनाक VIDEO: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने उड़ाया, हवा में उछलकर 10 फीट दूर जा गिरे

Fri, 17 Feb 2023 08:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 08:13 PM IST
सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। ये घटना CCTV में कैद हो गई। बुजुर्ग को गंभीर घायलवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
old man crossing road was blown up by car and jumped in air and fell 10 feet away
CCTV में कैद खौफनाक VIDEO - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश का आगरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खौफनाक हादसा हुआ। ट्रांस यमुना कॉलोनी के सामने दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक कार ने बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग मार्ग पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग हवा में उछलकर 10 फीट दूर गिरे और फिर घिसटते चले गए। ये दृश्य देख लोगों के पैर कांप गए। कार रुक गई, तभी लोग तेजी से बुजुर्ग की ओर दौड़े। बुजुर्ग को गंभीर घायलवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कालोनी के सामने मध्यप्रदेश के रहने वाले ख्याली राम सड़क पार कर रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने के चलते वो काफी देर तक डिवाइडर पर खडे़ रहे। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर वाहन दूर हैं, इस बीच समय रहते उन्होंने मार्ग पार करने का प्रयास किया, वे सड़क किनारे पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ईको कार आई। कार ने सड़क पार कर रहे ख्याली राम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ख्याली राम हवा में उड़ गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद राहगीरों ने बुजुर्ग की मदद करते हुए उन्हें हाईवे से हटाया। बुजुर्ग कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। घायल बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बुजुर्ग कालिंदी विहार निवासी अपने बेटे के घर पर आए थे। दोपहर में वो सड़क पार कर कहीं जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed