फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man beaten to death in Agra

पानी के विवाद में बहा खून: आगरा के पिनाहट में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Sat, 13 Mar 2021 09:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 09:52 AM IST
सार

  • पिनाहट क्षेत्र के गांव क्योरी बीच का पुरा का मामला
  •  सबमर्सिबल पंप से पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन
old man beaten to death in Agra
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र में पानी को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों के गांव के लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन


पिनाहट के गांव क्योरी बीच का पुरा में सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के विवाद में कुछ लोगों ने वृद्ध पोप सिंह (70) पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने पोप सिंह को सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान पोप सिंह ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


गांव क्योरी बीच का पुरा निवासी पोप सिंह के घर के बाहर सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह नौ बजे एक युवक पानी भरने सबमर्सिबल पंप पर पहुंचा। उस समय पोप सिंह पानी भर रहे थे। उन्होंने उस युवक से थोड़ी देर बाद पानी भरने को कहा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद हमलावर फरार
आरोप है कि युवक और उसकी पत्नी और मां ने लाठी-डंडों से पोप सिंह पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर पोप सिंह के परिजन आए तो हमलावर भाग गए। आगरा में उपचार के दौरान पोप सिंह ने दम तोड़ दिया। 

थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि पानी भरने के विवाद के दौरान युवक और उसके परिजनों ने पोप सिंह से मारपीट की थी। इसमें पोप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आगरा में उपचार के दौरान पोप सिंह की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed