फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oil Company Accuses Three Firms of 48.47 Lakh Fraud, FIR Registered in Agra

UP: ऑयल कंपनी से 48.47 लाख की धोखाधड़ी, उधार लिया सरसों का तेल, भुगतान नहीं किया...केस हुआ दर्ज

Sun, 18 Jan 2026 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 10:18 AM IST
सार

आगरा में ऑयल कंपनी ने तीन फर्मों पर 48.47 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Oil Company Accuses Three Firms of 48.47 Lakh Fraud, FIR Registered in Agra
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत में ऑयल कंपनी ने सरसों का तेल लेकर भुगतान न करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस तीन फर्मों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। कंपनी के अनुसार आरोपियों ने करीब 48.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री और सपा नेता रहे स्व. शिव कुमार राठौर का सलोनी ब्रांड के नाम से सरसों का तेल देश भर में प्रचलित है। उनकी कंपनी महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि अफसार अहमद ने पुलिस को बताया कि कंपनी का दिल्ली और आगरा के संजय प्लेस में कार्यालय है। पश्चिम बंगाल की तीन फर्मों प्रियंका इंटरप्राइजेज, द्वारिका एडिबल ऑयल प्रा.लि. और श्री गणेश ट्रेडर्स ने अलग-अलग तिथियों में सलोनी ब्रांड के सरसों तेल के विभिन्न उत्पाद खरीदे। माल लेने के बाद भुगतान बाद में करने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


लगातार तगादा और संपर्क के बावजूद रकम नहीं दी गई। प्रियंका इंटरप्राइजेज पर 13,91,450 रुपये, द्वारिका एडिबल ऑयल पर 17,56,425 रुपये और श्री गणेश ट्रेडर्स पर 17 लाख रुपये बकाया हैं। शुरुआत से ही विपक्षियों की नीयत धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में पुलिस आयुक्त और थाना हरीपर्वत में शिकायत की गई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed