फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oh! This heat: ... I can get the shade of a dense tree

उफ ! ये गर्मी : ...मिल जाए घने वृक्ष की छाया

Mon, 21 Apr 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 21 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Oh! This heat: ... I can get the shade of a dense tree
कासगंज में दोपहर के समय धूप से बचाव के लिए पेड़ की छांव में खड़े लोग ।
कासगंज। तेज धूप और भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। घर से बाहर निकले लोग धूप से बचने के लिए छाया वाले स्थान तलाशत रहे। फिर वह रास्ता चलता राहगीर हो या बाजार जाता खरीदार। 42 डिग्री पार पहुंचा पारा हर किसी को परेशान और बेचैन कर रहा था।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए शीतल जल के साथ-साथ अन्य ठंडे पेय पदार्थों की ओर लोगों का रुझान बढ़ गया। सोमवार को कई स्थानों पर गर्मी से बचाव करते अनेक लोग दिखे जैसे वे कह रहे हैं बस... मिल जाए घने वृक्ष की छाया। अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े के मध्य में धूप और गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। छह बजे ही पारा एक डिग्री उछलकर 26 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे से ही गरम तेवरों के साथ हवा चलने लगी। दोपहर तक ऐसा लगने लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो। अपरान्ह दो बजे तक पारा 42 डिग्री तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा के थपेड़े और तेज धूप की मार से बचने के लिए लोग छांव तलाशते दिखे। पैदल राहगीर हो और दो पहिया वाहन चालक पेड़ों के नीचे रुककर राहत पाने की कोशिश करते रहे। लोग छाता लगाकर या कपड़े खासकर डुपट्टा, गमछा आदि से चेहरा ढककर निकले। गर्मी के आघात से बचाव के लिए और प्यास के कारण सूखते कंठ को राहत देने के लिए लोगों ने शीतल पेय पदार्थ लेने को प्राथमिकता दी। उन्होंने जूस विक्रेताओं और शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर पहुंचकर अपना मनपसंद पेय खरीदकर प्यास बुझाई। इनमें लस्सी, गन्ने का रस, आइसक्रीम, जूस और नींबू की शिकंजी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। दोपहर में बाजार की चहल-पहल प्रभावित रही। शाम 4 बजे के बाद पारे में गिरावट देखी गई। हालांकि हवा के गरम तेवर लोगों को परेशान करते रहे। शाम करीब 5 बजे के बाद ही बाजारों में खरीदारों के आने से रौनक पुन: लौटना शुरू हुई। इस दाैरान लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed