फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officials should bring government policies to the public

सरकारी नीतियां जनता तक पहुंचाएं पदाधिकारी

Sat, 17 Jul 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Officials should bring government policies to the public
मैनपुरी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई। तीन सत्रों मेें हुई बैठक में पहले सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पदाधिकारी सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में पदाधिकारी जुटें।
विज्ञापन

पहले सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ हर वर्ग को बिना भेदभाव के मिल रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गंाव तक के लोगों को मिला है। पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा पर ही भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार भयमुक्त समाज चाहती है। अपराध करने वाला कोई हो, बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी अपराध रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करें। अगर कोई दबाव बनाता है तो उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दें। अपराधी को संरक्षण देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारी काम करें। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें। विधानसभा चुनाव बूथ की मजबूती से ही जीतेंगे। तीसरे समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ सरकार का नजरिया साफ है। ऐसे लोगों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। बैठक में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राहुल चतुर्वेदी, प्रेमसिंह शाक्य, आईटी सेल के संयोजक भरत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed