फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers fail in labour registration and cess collection

Agra News: श्रमिक पंजीकरण और उपकर वसूली में अफसर फिसड्डी

Tue, 10 Mar 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Officers fail in labour registration and cess collection
आगरा। मंडलस्तरीय श्रम बन्धु समिति की सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और उपकर (सेस) की वसूली में बरती जा रही ढिलाई पर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आगरा मंडल में 33,801 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। मथुरा और आगरा जिलों में पंजीकरण की प्रगति काफी धीमी पाई गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि जहाँ भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां कैंप लगाकर श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से जोड़ा जाए। सरकारी विभागों की ओर से जमा किए जाने वाले उपकर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। आगरा में 74 प्रतिशत उपकर ही जमा हुआ है। ई-श्रम पोर्टल की समीक्षा में बताया गया कि मंडल में अब तक 35 लाख लाभार्थियों का डेटाबेस तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


फैक्टरी पंजीकरण में फिरोजाबाद की प्रगति शून्य

समीक्षा में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मंडल में कुल 262 कारखानों का पंजीकरण हुआ है, लेकिन फिरोजाबाद जिले में इस वर्ष प्रगति शून्य रही, जबकि मैनपुरी में मात्र 6 प्रतिशत कार्य हुआ। आयुक्त ने आगरा संभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीआरएस में मथुरा सबसे पीछे
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के कुल 24 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें सर्वाधिक मामले मथुरा जिले के हैं। आयुक्त ने इन प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए। वहीं, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत मंडल में 60 प्रतिशत पंजीकरण हो चुके हैं। शेष श्रमिकों के लिए संबंधित विभागों को श्रम विभाग के साथ समन्वय कर सूची साझा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed