फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers did not come on the call of SIT

एसआईटी के बुलाने पर नहीं आए अधिकारी

Sun, 28 Nov 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Officers did not come on the call of SIT
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में जांच कर रही एसआईटी के बुलाने पर तत्कालीन एसपी और एएसपी रविवार को कैंप कार्यालय नहीं पहुंचे। दोनों अधिकारियों को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार दोबारा नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में काम कर रही एसआईटी ने तत्कालीन एसपी अजय शंकर राय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया था। अधिकारियों को रविवार को कैंप कार्यालय पर बुलाया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को देरशाम तक एसआईटी इंतजार करती रही लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद टीम के लोगों ने उनसे फोन द्वारा संपर्क भी किया। मिली जानकारी के अनुसार अब एक बार फिर से नोटिस भेजकर अधिकारियों को तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed