{"_id":"6980252732f28331b30b9faf","slug":"obscene-videos-and-acid-attack-threats-to-force-compromise-fir-registered-after-court-intervention-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तेजाब डाल देंगे, जान से मार देंगे...विवाहिता को मिल रही धमकी, ससुराल वाले बने दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तेजाब डाल देंगे, जान से मार देंगे...विवाहिता को मिल रही धमकी, ससुराल वाले बने दुश्मन
Mon, 02 Feb 2026 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:46 AM IST
सार
पति से भरण-पोषण के लिए कानूनी जंग लड़ रही विवाहिता को तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा में महिला ने ससुराल पक्ष के दो युवकों पर पुराने मामले में समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दीवानी में तारीख के दौरान आरोपियों ने मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजे और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।
दयालबाग निवासी महिला की शिकायत पर मुरैना के राहुल वर्मा और दीपक वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के अनुसार 18 दिसंबर को वह अपने भरण-पोषण से जुड़े प्रकरण की तारीख पर दीवानी न्यायालय गई थी। दोपहर में गेट के बाहर आरोपियों ने रोककर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इन्कार पर जान से मारने, तेजाब फेंकने, बदनाम करने की धमकी दी।
पीड़िता का कहना है कि घटना से जुड़े फोटो, डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराने और थाने के कई चक्कर लगाने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।