फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   obscene video of consolidation officer with woman goes viral in mainpuri

Mainpuri: कर्मचारी की पत्नी के साथ चकबंदी अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल, लगे गंभीर आरोप

Sun, 05 Jun 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 12:27 AM IST
सार

पीड़ित महिला विभाग में तैनात एक कर्मचारी की पत्नी है। उसने चकबंदी अधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
obscene video of consolidation officer with woman goes viral in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में एक चकबंदी अधिकारी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें अधिकारी अपने विभाग के ही एक कर्मचारी की पत्नी के साथ नजर आ रहा है। पीड़िता की ओर से उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया है। इसमें अधिकारी पर तीन साल तक यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला की ओर से उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा गया है। इसमें बताया कि चकबंदी विभाग में उसका पति कर्मचारी हैं। एक चकबंदी अधिकारी की ओर से तीन वर्ष से उसका लगातार शारीरिक शोषण किया जाता रहा। जब भी उसने विरोध किया तो उसके पति को नौकरी से निकाल दिए जाने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन

पीड़िता पहले ही कर चुकी है शिकायत 

यह सिलसिला लगातार तीन साल से चल रहा है। विरोध करने पर हर बार उसे धमकियां दी जाती रहीं। उसने पूर्व में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की ओर से अधिकारी का एक वीडियो भी दिया गया। वीडियो में अधिकारी आरोप लगाने वाली महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक उच्चाधिकारियों की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश नहीं दिए गए हैं। वहीं आरोपी अधिकारी का कहना है कि इस मामले की पहले ही जांच हो चुकी है। महिला उन्हें लगातार ब्लैकमेल करती आ रही है। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed