{"_id":"66d1c2f8f0be9b61af09f2fa","slug":"obscene-photos-of-soldiers-wife-went-viral-on-social-media-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-123124-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सैनिक की पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सैनिक की पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल
Fri, 30 Aug 2024 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
सैनिक की पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल
- आरोपी 14 लाख रुपये की कर रहा मांग, साइबर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। कस्बा करहल के एक गांव निवासी एक सैनिक की पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं। आरोपी ब्लैकमेल करते हुए महिला से 14 लाख रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक सेना में है। सैनिक ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी के फोटो रमेश दिवाकर नाम के लड़के के साथ हैं। आरोपी अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए पत्नी के अश्लील फोटो रिश्तेदार और दोस्तों को डाल रहा है। आरोपी ने आलोक कुमार जाटव के नाम से आईडी बना रखी है। उसी से पत्नी के अश्लील फोटो आदि डाल रहा है। आरोपी कह रहा है कि 14 लाख रुपये नहीं देगी तो और भी गंदे फोटो डालूंगा। आरोपी की इस हरकत से पत्नी व पूरा परिवार सहमा हुआ और मानसिक रूप से परेशान है। आरोपी कह रहा है कि पहले भी बरनाहल में वह इस तरह के फोटो डाल चुका है। सैनिक की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।