फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obscene photos of a girl posted on social media

Agra News: सोशल मीडिया पर डाले युवती के अश्लील फोटो

Thu, 30 Oct 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Obscene photos of a girl posted on social media
कासगंज। सहावर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की साली के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं। वहीं, उसकी पत्नी के फोटो पर भी आरोपी ने आपत्तिजनक कमेंट करके धमकी दी गई है। मामले पीड़ित ने बुधवार को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि इंस्टाग्राम यूजर अनुराग शाक्य ने उसकी साली के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। फोटो वायरल होने के बाद उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसकी पत्नी के फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट किए और उसका भी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। युवक ने बताया कि अश्लील फोटो वायरल होने से उसकी साली परेशान है। युवक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर थाना प्रभारी रामकेस राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी का सोशल मीडिया एकाउंट खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed