{"_id":"5b8bcda342c79246547c5efe","slug":"obscene-act-with-minor-girl-tried-to-kill-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी से की अश्लीलता, विरोध पर पिता पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी से की अश्लीलता, विरोध पर पिता पर किया जानलेवा हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा में बेटी के साथ अश्लीलता करने की शिकायत करने पर दबंगों ने लड़की के पिता को कार में डालकर जमकर मारा पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने उस पर फायर करते हुए जानलेवा हमला भी किया। मामले की रिपोर्ट एएसपी क्राइम के हस्तक्षेप के बाद थाना जैथरा पुलिस ने दर्ज की।
विज्ञापन
थाना मारहरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में मेहरौली गुडगांव रोड निवासी आशीष सेठ पुत्र सुरेन्द्र सेठ के घर मजदूरी करता था। उसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी के साथ आशीष सेठ ने अश्लीलता कर दी थी। बेटी ने पिता से आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
इस पर पिता ने आरोपी से ही शिकायत करते हुए विरोध किया। ये आरोपी को नागवार गुजरा और गाली गलौज करते हुए जाम से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पिता, पुत्री को लेकर अपने घर लौट गया था।
विज्ञापन
आरोप है इसके बाद पांच अगस्त को आशीष सेठ अपने अन्य साथियों के साथ उसके पास पहुंचा। उसे और उसके दोस्त को कार में बैठाकर जैथरा क्षेत्र के काली नदी समीप सूनसान जगह पर ले गया था। वहां जमकर मारपीट की और फायर करके जानलेवा हमला भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।