फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oath administered to district panchayat president and members, district government formed

जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई गई शपथ, जिले की सरकार गठित

Mon, 12 Jul 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to district panchayat president and members, district government formed
कासगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद सोमवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप को शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण में शामिल अन्य 13 सदस्यों को शपथ दिलाते हुए आपसी सामंजस्य से जिले में बेहतर विकास कार्य कराए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, अभय यादव, आराम सिंह शाक्य, सितारा कश्यप, सोनू बाला, पूनम शाक्य, भावना राजपूत, अवनीश सोलंकी, कमल सिंह, हेमलता वर्मा, सी देवी, विकास यादव, मुरसलीन ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई देते हुये कहा कि जिले के विकास की चाबी अध्यक्ष के हाथ में सौंप दी गई है। अपने अधिकारों और दायित्वों को समझें तथा जनहित और सर्वहित में विकास कार्य कराने के निर्णय लें। जिलाधिकारी ने सभी से अनुरोध किया कि जिम्मेदार नागरिक बनें ।शपथ ग्रहण समारोह में विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुन्दर गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उज्जवल अंबेश, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 सदस्यों ने नहीं ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में सपा समर्थित नौ जिला पंचायत सदस्य शपथ लेने नहीं पहुंचे। हालांकि बहुमत के अनुसार जिला पंचायत का गठन तो हो गया है लेकिन जिन सदस्यों ने शपथ नहीं ली है अब उनको शपथ ग्रहण कराई जाएगी। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उज्जवल अंबेश ने बताया कि नियम है कि जो सदस्य अलग अलग शपथ लेना चाहेंगे तो वे कभी भी किसी कार्य दिवस में शपथ ले सकते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष का किया स्वागत
शपथ ग्रहण समारोह के बाद कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम सीपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा नेता श्यामसुंदर गुप्ता ने जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed