{"_id":"59d255d24f1c1bca538b5535","slug":"nurse-in-nayati-hospital-mathura-found-dead-in-hostel-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल के कमरे में मिला केरल की नर्स का शव, बिस्तर पर पड़ी थीं ये चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल के कमरे में मिला केरल की नर्स का शव, बिस्तर पर पड़ी थीं ये चीजें
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 03 Oct 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
Suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के नयति अस्पताल की एक स्टाफ नर्स का शव जैंत क्षेत्र में स्थित हॉस्टल के बंद कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। मृतका का शरीर नीला पड़ गया है और पास में ही एक इंजेक्शन भी मिला है। नर्स केरल की रहने वाली थी और नवंबर 2016 में नयति आई थी। परिवार वालों के इंतजार में पुलिस ने शव मोचर्री में रखवा दिया है।
बताया गया है कि तिरुअंनतपुरम केरल की रहने वाली सूर्या नैयर (27) नवंबर 2016 से नयति में स्टाफ नर्स थी। उसकी ड्यूटी आईसीयू में रहती थी। सूर्या नैयर नयति के हॉस्टल गणपति कांपलेक्स जैंत में रहती थी। रविवार सुबह जब सूर्या अस्पताल नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।
खोजबीन में पाया कि हास्टल में सूर्या के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की तोड़कर लोग अंदर गए तो पाया नर्स अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुंची रिपोर्टिंग चौकी जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बिस्तर पर ये सब
हॉस्टल की वार्डन पिंकी ने बताया कि उसने सूर्या नर्स को शनिवार को देखा था। वह ठीक थी। चौकी इंचार्ज जैंत श्याम सिंह के अनुसार नर्स के हाथ में इंजेक्शन लगने का निशान है। बिस्तर पर दो निडल मिली हैं। शरीर नीला पड़ गया। परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजन के आने तक शव को पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने हास्टल में रहने वाले दूसरे लोगों से भी पूछताछ की।