फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nurse found hanging in the constable's room had come from Delhi constable absconded

Agra News: सिपाही के कमरे में फंदे पर लटकी मिली नर्स, दिल्ली में करती थी नौकरी; मौत की खबर मिलते ही हुआ फरार

Fri, 29 Dec 2023 05:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 05:01 PM IST
सार

नर्स दिल्ली में नौकरी करती थी। वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकली, लेकिन उससे पहले सिपाही से मिलने के लिए आई थी। 

विज्ञापन
nurse found hanging in the constable's room had come from Delhi constable absconded
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एसीपी छत्ता की पेशी में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह के कमरे में शुक्रवार को हमीरपुर की रहने वाली शोभा (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिपाही उसे एत्माद्दौला क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराने ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे सिपाही भाग निकला। शोभा गुरुग्राम के किडनी केयर हाॅस्पिटल में नौकरी करती थी। परिजन को सूचना दी गई है। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर, सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सिपाही राघवेंद्र सिंह मूल रूप से झांसी का निवासी है। वह बेलनगंज स्थित एसीपी छत्ता पेशी कार्यालय के पास ही कमरा किराये पर लेकर रह रहा था। वह वर्ष 2019 बैच का सिपाही है। एसीपी आरके सिंह ने बताया कि शोभा हमीरपुर के थाना जरिया स्थित जमखरी की रहने वाली थी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि शोभा से सिपाही की जान पहचान थी। सिपाही शुक्रवार सुबह 9:30 बजे कार्यालय आया था। 15 मिनट बाद कमरे पर जाने की कहकर चला गया। बाद में उसने सिपाही आकाश को फोन किया। बताया कि उसकी दोस्त बृहस्पतिवार को कमरे पर रुकी थी। उसने फांसी लगा ली है। वह उसे गोयल हाॅस्पिटल लेकर आया है। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर नहीं मिला सिपाही
युवती की मौत की सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। मगर, अस्पताल में सिपाही नहीं मिला। वह भाग चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में सिपाही के कमरे की तलाश ली गई। वहां एक तार मिला। इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।


परिजन तहरीर देंगे तो होगा मुकदमा
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सिपाही फरार है। इस संबंध में एसीपी की रिपोर्ट के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। युवती के परिजन को सूचना दी गई है। वह हमीरपुर से आगरा के लिए चल दिए हैं। पता चला है कि युवती और सिपाही के बीच आसपास के जिलों के होने के कारण जान पहचान थी। सिपाही ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। मृतका के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डाॅक्टर के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed