{"_id":"5f61cd918ebc3e38852822cd","slug":"nurse-beating-in-mental-health-institute-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में नर्स को पीटा, अभद्रता, महिला आयोग की टीम ने दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में नर्स को पीटा, अभद्रता, महिला आयोग की टीम ने दर्ज किए बयान
Wed, 16 Sep 2020 02:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:03 PM IST
सार
आयोग की सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस सुबह 11 बजे संस्थान पहुंचे। यहां पीड़िता और आरोपी मैट्रन के बयान दर्ज किए। अन्य स्टाफ ने बयान दर्ज नहीं कराए। मोबाइल जांचा तो इसमें वीडियो नहीं मिला, लेकिन फॉरवर्ड में वीडियो शो कर रहा था।
विज्ञापन
नर्स के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के मामले में जांच के लिए पहुंची महिला आयोग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में मैट्रन द्वारा स्टाफ नर्स को पीटने और अभद्रता के मामले की जांच शुरू हो गई है। इसका वीडियो भी बनाया गया। सुरक्षा गार्ड ने वीडियो वायरल कर दिया। स्टाफ नर्स की शिकायत पर महिला आयोग ने जांच शुरू करते हुए मानसिक संस्थान में बयान दर्ज किए हैं।
आयोग की सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस सुबह 11 बजे संस्थान पहुंचे। यहां पीड़िता और आरोपी मैट्रन के बयान दर्ज किए। अन्य स्टाफ ने बयान दर्ज नहीं कराए।
ये भी पढ़ें- ताजमहलः शाहजहां-मुमताज की कब्र का इस तरह दीदार कर सकेंगे पर्यटक
विज्ञापन
मोबाइल जांचा तो इसमें वीडियो नहीं मिला, लेकिन फॉरवर्ड में वीडियो शो कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि उस पर गलत आरोप लगाते हुए पीटा, उसकी चुनरी खींची गई। इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे लोग उसे परेशान करने लगे हैं।

सीसीटीवी कैमरे मिले खराब
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में व्यवस्थाएं चौपट हाल में मिली। महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि संस्थान का निरीक्षण किया तो यहां एक भी सीसीटीवी कैमरा सही नहीं मिला।
कैमरे सिर्फ कक्षाओं में लगे थे। इससे किसी की भी निगरानी नहीं हो पा रही थी। फुटेज नहीं देख सकते, कौन प्रवेश कर रहा है। संस्थान निदेशक को इस घटना के बारे में न पता होने की जानकारी दी।
पुलिसकर्मी भी पीड़िता को करने लगे थे परेशान
महिला आयोग की जांच में पाया कि मैट्रन और सुरक्षा गार्ड ने नर्स का वीडियो और मोबाइल नंबर वायरल कर दिया था, इस पर कई लोग अश्लील बातें करने लगे थे। यहां तक कि पुलिसकर्मी भी फोन कर मिलने के लिए बुलाने लगे।

यह है मामला
12 जुलाई को मैट्रन ने संविदाकर्मी नर्स को रात को पीटा और सुरक्षा गार्ड से इसका वीडियो बनवाया। पुलिस भी संस्थान में आई। संस्थान ने इसको नौकरी से भी निकाल दिया। सुरक्षा गार्ड ने वीडियो वायरल करने के बाद नर्स ने महिला आयोग से शिकायत की।
पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में स्टाफ नर्स को मैट्रन और अन्य ने पीटा, पुलिस भी बुला ली। उसकी चुनरी खींची। जांच में सीसी टीवी कैमरे खराबमिले। संस्थान निदेशक ने ऐसी किसी घटना की उन्हें जानकारी नहीं होने की बात कही। पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। जांच की जा रही है। निर्मला दीक्षित, सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग
मैट्रन और सुरक्षा गार्ड पर चल रही विभागीय कार्रवाई
सुरक्षा गार्ड और मैट्रन के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। इन्होंने पुलिस को बुलाया, नर्स से मारपीट की, इसकी अस्पताल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। डा. दिनेश राठौर, एसआईसी, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान