फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of polling places changed after the areas in the wards of Agra nagar nigam

निकाय चुनाव 2022: आगरा के वार्डों में इलाकों के बाद अब मतदेय स्थलों के नंबर भी बदले

Mon, 31 Oct 2022 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 04:06 PM IST
सार

नगर निगम में 100 वार्डों में इलाके व नंबर बदल गए हैं। वहीं, 30 से अधिक वार्डों में मतदेय स्थल और भाग संख्या भी बदल गई हैं।

विज्ञापन
number of polling places changed after the areas in the wards of Agra nagar nigam
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्रवार परिसीमन जारी हो चुका है। नगर निगम में 100 वार्डों में इलाके व नंबर बदल गए हैं। वहीं, 30 से अधिक वार्डों में मतदेय स्थल और भाग संख्या भी बदल गई हैं। उधर, नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पालिका में वार्डों के आरक्षण के लिए रैपिड सर्वे चल रहा है। चार नवंबर तक पूरा हो जाएगा। इधर, सोमवार से सात दिन का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


जिले में सात नगर पंचायत एवं पांच नगर पालिका हैं। नगर निगम में 100 वार्ड हैं। जहां मेयर से लेकर पार्षद, नगर पंचायतों में चेयरमैन व सभासदों के लिए चुनाव होगा। दिसंबर में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। 31 नवंबर को अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित होंगी। उससे पहले 1 से 7 नवंबर तक नगर के 100 वार्डों में मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, घटाने के लिए फार्म भरे जाएंगे। 4 नवंबर तक आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर भी नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

चार नवंबर तक पूरा करना है आरक्षण का सर्वे

सभी निकायों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की संख्या का निर्धारण 2011 की जनगणना के आधार पर हो रहा है। रैपिड सर्वे के बाद नगर निगम के 100 वार्डों का वर्गवार आरक्षण जारी होगा। चार नवंबर तक आरक्षण का सर्वे पूरा करना है। जिसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय आयोग को भेजेगा। वहां से संस्तुति के बाद आरक्षण लागू होगा। पिछले महीने क्षेत्रवार परिसीमन के बाद नगर निगम में दो वार्डों के नाम बदल गए हैं। 50 से अधिक वार्डों में नए इलाके शामिल हुए हैं। जबकि कई वार्डों से पुरानी कॉलोनियां हटा कर दूसरे वार्डों में जुड़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों में बदली भाग संख्या

वार्ड 6 घास की मंडी, वार्ड-10 चारसू दरवाजा, वार्ड 16 रतनपुरा, वार्ड 18 राम नगर, वार्ड 25 गढ़ी भदौरिया, वार्ड 26 भोगीपुरा, वार्ड 27 बाग मुजफ्फर खां, वार्ड 35 डेरा सरस, वार्ड 54 जयपुर हाउस, वार्ड 73 अलबतिया, वार्ड 76 धाकरान, वार्ड 83 राजामंडी, वार्ड 92 रावतपाड़ा, वार्ड 99 पीपल मंडी, वार्ड 100 नाई की मंडी सहित अन्य वार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed