फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of patients suffering from viral fever has increased in SN Medical College Agra

सेहतनामा: छाती से घर्र-घर्र की आवाज...सांस लेने में दिक्कत, हर दूसरा मरीज वायरल का शिकार; पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Thu, 08 Feb 2024 09:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 09:50 AM IST
सार

आगरा में हर दूसरा मरीज वायरल का शिकार है। छाती से घर्र-घर्र की आवाज आती है। साथ ही सांस लेने में दिक्कत होती हैं। आगे पढ़ें और जानें इससे बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह। 

विज्ञापन
number of patients suffering from viral fever has increased in SN Medical College Agra
सांकेतिक चित्र

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज धूप तो कभी बादल और फिर ठंडी हवा। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव से लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग और बाल रोग विभाग में पहुंचने वाला हर दूसरा मरीज वायरल बुखार से पीड़ित है। ये सिर, आंखों में दर्द और सीने से घर्र-घर्र की आवाज आने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


एसएन के मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 580 से 600 मरीज आ रहे हैं। इसमें से 250 से 280 मरीज वायरल बुखार के हैं। इनको मांसपेशियों में दर्द, गले में सूजन और दर्द की भी दिक्कत थी। थकान होना, कमजोरी भी हो गई। 
विज्ञापन


छाती में भारीपन, खांसी से छाती में दर्द भी हुआ। रात में सोते वक्त सीने में घरघराहट की आवाज भी हुई। इससे नींद भी पूरी नहीं हो रही है। चिड़चिड़ापन और भूख भी प्रभावित हो रही है। दवा देने के साथ सर्दी से बचाव के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। पूरी तरह से ठीक होने में मरीज को 4-7 दिन लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को कफ सिरप की दे रहे ओवरडोज

इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि 70-80 फीसदी बच्चों में वायरल बुखार मिल रहा है। बच्चों को पसली चलने, सीने में घरघराहट, हाइपोथर्मिया की दिक्कत मिली। कई परिजनों ने तो बुखार-खांसी के सिरप की ओवरडोज पिलाने से हालत खराब हो गई।

शादी-समारोह में आइसक्रीम से दिक्कत

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पार्थ सारथी शर्मा ने बताया कि अभी सहालग चल रहे हैं। इसमें कम गर्म कपड़े पहनना, खाली पेट आइसक्रीम-शीतलपेय पीने से परेशानी और बढ़ गई। मरीजों के गले में संक्रमण के साथ छाती में दर्द ज्यादा मिला। इनमें बच्चे और युवा अधिक हैं। सप्ताह भर में मरीज ठीक हो रहे हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • शादी-समारोह में जाते वक्त गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही न बरतें।
  • खाली पेट आइसक्रीम न खाएं, शीतलपेय न पीएं, पहले भरपेट भोजन करें।
  • टू लेयर कपड़े पहनें, घर से खाली पेट न जाएं, इसमें सर्दी जल्दी लगती है।
  • गुनगुना पानी पीएं, गरारे करें और भाप ले सकते हैं। डॉक्टरी परामर्श से दवा लें।
  • नहाने के लिए बाथरूम में ही कपड़े उतारें, गुनगुने पानी से ही ब्रश और कुल्ला करें।
  • टमाटर का सूप पीएं, पालक-बथुआ, मेथी समेत हरी तरकारी भोजन में अधिक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed